प्यार का अंत Read Count : 80

Category : Stories

Sub Category : Romance
प्यार का अंत
एक लड़का और एक लड़की एक दूसरे को बहुत चाहते थे और एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे। फिर उन दोनों में कुछ ऐसा हुआ की उसके बारे में दोनों को कुछ खबर ही नहीं थी, दोनों अंजान थे इस घटना से। लड़की पढ़ने के लिए लड़के को छोड़कर विदेश जाने वाली थी। लड़की को जाने का मन नहीं था और वो उस लड़के को साथ में जाने के लिए कह रही थी। पर उस लड़के का जाना नामुमकिन था। फिर उस लड़के के लाख समझाने के बाद वो लड़की जाने के लिए मान गई। लड़की ने जाते वक्त लड़के से  पूछा कि “तुम मेरा ___इंतजार____ करोगे न? लड़के ने हां में जवाब दिया और फिर लड़की चली गई। लड़की ने एक बात जो उस लड़के को बताना था और लड़का यहां जो उस लड़की से उसको कहना था दोनों ही वो बातें एक दूसरे सामने ____इज़हार___ नहीं कर पाए। इन दोनों के बीच कभी भी ___करार___ नहीं हुई, और उस वजह से वो दोनों एक दूर के साथ बहुत खुश थे। बीच में लड़के को एक लड़की का प्रस्ताव आया, इस लड़की ने उसे सामने बोल दिया कि वह उससे प्यार करती है, लेकिन उसने उसको ___इनकार____ कर दिया। लड़के को गाने और वाद्य यंत्र का बहुत शौक था, तो जब भी वो उदास होता था वो उसे लेकर गाने लगता था। इस बार भी उसने वैसा ही किया, इकतारा को लेकर बजाते बजाते उसके साथ ही गाने लगा। लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे से ___बेशुमार____ प्यार करते थे। उसकी ____इंतेखाब_____ पर उसे बहुत गर्व था। वो उसे पाकर बहुत खुश था। उसे दिमाग में कभी भी ____इंतकाम_____ लेने का विचार कभी भी नहीं आया। लड़का काम के सिलसिले में एक दिन विदेश जा रहा था। वो पहुंचा और फिर अपना काम खत्म करके वो सोचा की उसके प्यार को सरप्राइज देना चाहता था, फिर वो उसे न कुछ बताए उसके वहा पहुंच गया। ____इत्तेफाक____ से लड़की उसे प्रवेशद्वार के सामने मिल गई, लेकिन वो लड़की अकेले नहीं थी, उसके साथ एक और लड़का था। वो लड़का उसके हाथ में हाथ डालकर चल रहा था। लड़के को अभी उस लड़की पर से भरोसा उतार गया। लड़का गुस्से में चला गया। लेकिन वो लड़का वो नहीं था जो उसके प्यार ने समझकर वहा से चला गया। लड़के ने गलत समझा और ना ही लड़की को बोलने का मौका दिया, वो गुस्से से वहा से चला गया। लड़की के साथ जो लड़का था, उसने उसको रोकने के लिए जा ही रहा था पर लड़की ने उसे ही रोक दिया यह कहकर की अगर प्यार में भरोसा ही नहीं है फिर उसमें रहकर क्या फायदा। फिर वो दोनों एक दुसरे से धीरे धीरे दूर होने लगे। लेकिन क्या आपको लगता है की जो लड़की ऐसी थी जो उसे प्यार के अलावा नहीं रह सकती क्या वो ऐसे करेगी? वो लड़का जो उस लड़के के प्यार के साथ जिसने उसको छोड़ दिया, वो ना एक दूसरे को पसंद करते थे और ना ही प्यार, वो दोनों भाई–बहन थे। लेकिन उस लड़के ने उसको गलत समझकर उसे छोड़कर चला गाय।

सीख: इसलिए कहते है की पूरी बात सुने कोई भी कदम नहीं उठाना चाहिए, क्योंकि आपका एक गलत कदम आपको या सामने वाले पर बहुत असर कर सकती है, और असर के नाते कोई भी कुछ भी कर सकते है। 
– Written by Miss Writer 

Comments

  • Sep 28, 2022

Log Out?

Are you sure you want to log out?