Writing 079 Read Count : 134

Category : Poems

Sub Category : N/A
जय जय कृष्ण कन्हैया की
जय  जय देवकी मैया की।

माखन चोर कन्हैया की
सब की नाव खिवैया की ॥

जन्म   जन्म   के तप पूजा  से
देवकी   माँ ने शिशु आनंद पाया।

वसुदेव ने  कष्ट  सहे  सब
तब  सुत रूप मे प्रभु को पाया॥

जय जय  नाग नथीया की। 
सब की नाव खिवैया की ॥

कर्तव्य मार्ग का पाठ  पढ़ाया
धर्म युध्द   मे साथ   निभाया।

प्रेम का  पाठ पढ़ाया सबको
प्रेम को काम से मुक्त कराया।

राधा संग रास रचयिया की ।
जय जय कृष्ण कन्हैया की ॥

S.K.BRAMAN 

Comments

  • No Comments
Log Out?

Are you sure you want to log out?