हल्दी घाटी का वीर रा%E Read Count : 81

Category : Poems

Sub Category : N/A
हल्दी घाटी का वीर राम प्रसाद 


पीर के सूण्ड चले तो बैरी, 
सेना के सर काटे 
ना जाने कितने मुगली सेनाओ, 
के अवयव छाटे।
एक मकदल के आगे कई,
कुंजर पस्त पड़े दिखाई 
रण स्थल में सहस्त्र सेना पर, 
एक हाथी भारी पड़ा दिखाई।
अकबर की शाही सेना, 
राम प्रसाद से हुआ त्रस्त
मुगली सेना रण स्थल में, 
एक हाथी से हुआ पस्त। 
अकबर के तेरह हाथियो को, 
राम प्रसाद ने चीर दिया 
राणा का एक अकेला सहचर ने अकबर, 
के कितने सेना को निर्जिव किया। 
रण स्थल में अदम्य पटुता दिखलाया, 
राणा का यह सेनानी
अकबर के रचाये चक्र व्यूह में, 
फंस  गया राणा का साथी। 
अकबर के दिये गये  लोभन में, 
नहीं आया गजानन अभिमानी 
क्षुधा रहकर वीरगति को अपनाया, 
परम स्वामी भक्त स्वाभिमानी। 
  


,
 


Comments

  • No Comments
Log Out?

Are you sure you want to log out?