धोखा Read Count : 161

Category : Articles

Sub Category : Self Help
एक लड़का जो अपने आप में हमेशा खुश रहता था सबकी मदद किया करता था कभी अपने खुशी के बारे में नहीं सोचता था हमेशा दुसरो की खुशी के लिए जीत था । अचानक एक दिन उसे किसी लड़की से प्यार हो जाता है , पहले तो लड़की उस लड़के को भरोसा दिलाती है कि वो कभी उसे छोड़ कर नहीं जाएगी और न ही कभी उसे हर्ट करेगी । ये बात सुनकर लड़का भी उससे बहुत प्यार करने लगता है और उस लड़की की खुशी के लिए सब कुछ करता है वो लड़का चाहे कितना भी परेशान हो अपने जीवन से फिर भी वो अपनी सारी परिशनियों को भूल कर सिर्फ और सिर्फ उस लड़की की खुशी और उसकी जरूरतों के बारे में सोचता । वो लड़का कभी नही चाहता था कि अब वो लड़की कभी उससे दूर जाए इसलिए वो हमेशा उस लड़की को इस दुनिया और इस दुनिया मे रहने वाले लोगो के बारे में समझाता रहता था पर ये बात वो लड़की नही समझती थी और वो लड़की उस लड़के की सारी बातों को सुनने के बाद भी वही करती थी जो उस लड़के को पसंद नही था......एक दिन उस लड़के ने लड़की से कहा की मैं तुम्हारी हर बात को मानता हूं पर तुम मेरी बात को क्यो नही मानती हो तब उस लड़की ने लड़के से कहा कि sorry आज के बाद अब मैं आपकी सारी बात को मानूँगी .........फिर कुछ दिन बीत जाने के बाद लड़की ने फिर से वही किया जो वह करती थी फिर भी लड़का उसे हर बार माफ करते गया क्योंकि लड़का को महसूस हो चुका था कि वो लड़की उस लड़के से प्यार नही करती इसलिए वो बार बार उस लड़के को नजरअंदाज कर रही थी पर लड़की साफ साफ बोल नही पा रही थी कि वो उस लड़के से प्यार नही करती क्योकि उस लड़की को डर था कि अगर मैनें उस लड़के को बोल दिया कि मैं उससे प्यार नही करती तो वो लड़का जी नही पायेगा । पर वो लड़का भी अब पूरी तरह समझ चुका था कि वो जिससे इतना प्यार करता है जिसके खुशी के लिए सब कुछ किया वो सिर्फ एक धोखा है तब उस लड़के ने भी उस समय उस लड़की की खुशी के लिए उससे दूर होना अच्छा समझा ........तब उस लड़के ने जान बूझकर उस लड़की से लड़ाई कर लिया और बोल दिया कि अब मैं तुम्हारे पास कभी नही आऊंगा ओर न ही अब तुमसे प्यार करूँगा और इतना बोलकर लड़का वहां से चला गया ...........उस लड़की को लगा कि उसे उस लड़के से छुटकारा मिल गया वो ये सोचने लगी कि जो में चाहती थी वो खुद उस लड़ने ने कर दिया पर वो ये भूल गयी थी कि उस लड़के ने उस लड़की से एक वादा किया था कि "मैं खुद धोखेबाज़ बन जाऊंगा पर तुम्हें कभी धोखेबाज़ नहीं बनने नहीं दूंगा" वो लड़का अकेले में जाकर बहुत रोया पर लड़की को ये एहसास नही होने दिया कि उस लड़के ने ऐसा क्यों किया । ...................इसलिए ये सच है कि लड़का कभी नही चाहता कि वो अपने प्यार को धोखा दे उसे लड़की मजबूर कर देती है धोखा देने पर । 

Comments

  • No Comments
Log Out?

Are you sure you want to log out?