
खरीदी गई लड़की
Read Count : 19
Category : Photo
Sub Category : N/A
उसको न किसी और ने बेचा था और न उसने स्वयं ही खुद को बेचा था। फिर भी वो बिक गई और वो खरीद ली गई। बिना पैसों से भी किसी को खरीदा जा सकता है ये देखने के लिये एक नव युवक आशिक से मिला जो अपनी प्रेयसी को प्रेम गीत सुना रहा था। बिना किसी बातचीत और नतीजे के हम वापस लौट आये क्योंकि नवयुवक की बातों से लगा कि जिस लड़की को वह गीत सुना रहा है अभी उसने उसका प्रेम स्वीकार नहीं किया है। कुछ दिनों बाद हम फिर से उस नवयुवक से मिलने गये अब वह वहां अकेला नहीं था अब वे दो लोग थे एक वो और एक नवयुवती। अब वहाँ कोई गीत नहीं गा रहा था। दरअसल गीत पहले भी नहीं गाया जा रहा था वो तो उस लड़की की कीमत थी जिससे वह
खरीदी गई है।
Comments
- No Comments